khatu shyam baba

लॉकडाउन में दर्दनाक हादसा, दिल्ली से साइकल से बिहार जा रहे मजदूर की मौत

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (11:12 IST)
शाहजहांपुर। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते साइकल से दिल्ली से बिहार जा रहे एक मजदूर की शाहजहांपुर जिले में मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले आधा दर्जन मजदूर लॉकडाउन में वाहन बंद होने के कारण घर जाने के लिए 28 अप्रैल को साइकल से दिल्ली से चले थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात ये श्रमिक शहर के ही लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली मोड़ के पास रुक गए। वहां धर्मवीर (32) की तबियत खराब हुई तो वे अपने साथी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मृतक धर्मवीर का नमूना कोरोना वायरस जांच के लिए भेजा गया है और उसके साथियों को पृथक-वास में रखा गया है। यदि मृतक में संक्रमण की पुष्टि होती है तो अन्य मजदूरों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख