Hanuman Chalisa

Lockdown के ताजा दिशा-निर्देशों से महाराष्ट्र में 90 प्रतिशत रेस्तरां बंद होने का अंदेशा

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (22:25 IST)
नई दिल्ली। होटल और रेस्तरां उद्योग के संगठन एचआरएडब्ल्यूआई ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों से 90 प्रतिशत रेस्टॉरेंट बंदी की कगार पर पहुंच जाएंगे और इससे राज्य में आतिथ्य उद्योग तबाह हो जाएगा।

ALSO READ: फिर मंडराया Lockdown का खतरा! PM मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक
 
महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसके चलते राज्य सरकार के अधिकारियों ने 5 अप्रैल से कई तरह की रोकथाम लागू की हैं। होटल एवं रेस्टॉरेंट संघ, पश्चिम भारत (एचआरएडब्ल्यूआई) ने कहा कि राज्य सरकार को इस उद्योग में शामिल कर्मचारियों को हर्जाना देना चाहिए और सभी कानूनी शुल्क, कर तथा उपयोगिता बिलों को माफ करके रेस्टॉरेंट उद्योग की मदद करनी चाहिए।

 
एचआरएडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार के नए प्रतिबंधों ने राज्य में आतिथ्य उद्योग बंदी की कगार पर ला दिया है। संघ के अध्यक्ष शेरी भाटिया ने कहा कि उद्योग एक और लॉकडाउन को सहन करने की स्थिति में नहीं है। एचआरएडब्ल्यूआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा कि सरकार की ताजा शर्तों के साथ कारोबारी रेस्टॉरेंट नहीं खोलना चाहेंगे। महाराष्ट्र में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन लागू किया गया है जबकि सप्ताह के शेष दिनों में भी कई प्रतिबंध लागू रहेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

LIVE: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

IIT रुड़की से B.Tech कर बना 'बाबा'; मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के शोषण के आरोप में गिरफ्तार!

गुजरात गृह विभाग एक्शन मोड में, हर्ष संघवी की देर रात हाई लेवल बैठक, 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत गुजरात पुलिस को मिला 'फ्री-हैंड'

अगला लेख