Hanuman Chalisa

Lockdown में घर जा रहे 57 प्रवासी मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (19:42 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू Lockdown का उल्लंघन कर नवी मुंबई से साइकिल से अपने घरों के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा पर निकले 57 प्रवासी मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान इन प्रवासी मजदूरों को साइकिलें बेचने वाले तीन दुकान मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 
 
गश्त पर निकले कुछ पुलिसकर्मियों ने बुधवार तड़के नवी मुंबई में महापे के पास लोगों के एक समूह को साइकिलों से जाते देखा।
 
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ किए जाने पर मजदूरों ने बताया कि रोजगार नहीं रहने और खाने-पीने का सामान खत्म होने के बाद वे नवी मुंबई के तुर्भे तथा आसपास के इलाके से उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में अपने घर जाने के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि तुर्भे और पास के इलाके में तीन दुकानों से इन लोगों ने साइकिलें खरीदी थीं। 
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद 57 प्रवासी मजदूरों को तुर्भे थाना ले जाया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उनकी साइकिलें जब्त कर ली गईं। इन मजदूरों को साइकिल बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन राणे ने बताया कि बाद में मजदूरों को नवी मुंबई में अपने घर जाने दिया गया और उन्हें पर्याप्त खाना और अनाज भी मुहैया कराया गया।  (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख