rashifal-2026

Lockdown effect : इंसान घर में हुआ कैद तो इठलाने लगी प्रकृति

सुधीर शर्मा
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (20:48 IST)
कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान किया गया है। देश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर ट्रेन, बसें, कारखाने सभी बंद हैं। लोग अपने घरों में बंद हैं।

लॉकडाउन में लोगों को कुछ परेशानियों को सामना करना पड़ा है, लेकिन इसका सकारात्मक पहलू यह सामने आया है कि वातावरण में शुद्ध हवा की बयार बह रही है। मनुष्य के घरों में कैद होने से नदियों, पहाड़ों, वृक्षों का सौंदर्य निखर आया है।

सड़कों पर वाहन नहीं होने से प्रदूषण में काफी कमी आई है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जहां आमतौर पर हवा बेहद खराब रहती है, वहां भी पिछले हफ्ते AQI 95 से नीचे दर्ज किया गया।

मुंबई में भी हवा के प्रदूषण में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा ही मंजर देश के बड़े शहरों का है। लॉकडाउन के दौरान कारखानों से प्रदूषित जल नहीं होने से देश की प्रमुख नदियां गंगा-यमुना निर्मल होकर कलकल बह रही हैं। हवा की गुणवत्ता के बाद गंगा और यमुना का साफ जल देखकर ऐसा लगता है कि जो काम सरकारें कई सालों तक नहीं वो लॉकडाउन ने कर दिखाया।

लॉकडाउन के चलते फैक्ट्रियां और उद्योग धंधे सब बंद हैं, इसलिए यहां से निकलने वाला गंदा पानी इन नदियों को प्रदूषित नहीं कर पा रहा है।

लोगों की भीड़ नहीं होने से हरिद्धार, काशी के घाट भी स्वच्छ दिखाई दे रहे हैं। प्रकृति की इन सुंदर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

प्रदूषण कम होने से आसमान भी साफ हुआ है। हिमाचल प्रदेश में हिमालय पर्वत की 'सफेद पर्वत' के नाम से मशहूर धौलाधार रेंज के पहाड़ जालंधर से दिखने लगे हैं। 

इन पहाड़ों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से धर्मशाला पहुंचते हैं, लेकिन प्रदूषण कम होने से यह पर्वत श्रृंखला जालंधर के लोगों को अपने घर की छतों से ही दिखाई देने लगी और लोग इसके फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी कर रहे हैं।

ओड़िशा के समुद्र तट पर इस बार अंडे देने के लिए 7 लाख 90 हजार ओलिव रिडले कछुए पहुंचे हैं। असल में देश में जब से लोग घरों में बंद हैं, तब से प्रकृति का अलौकिक सौंदर्य भी निखरने लगा है।
 (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं तेजस्वी घोसालकर, मुंबई की संभावित मेयर जिन्होंने 2024 में पति अभिषेक की हत्या की त्रासदी झेली

Karnataka : क्या लक्कुंडी गांव में मिलेगा सोने का भंडार? 400 साल पुराने खजाने के रहस्य ने उड़ाए होश, खुदाई के लिए पहुंचा JCB और ट्रैक्टरों का काफिला

Lashkar E Taiba के कमांडर का कबूलनामा, हम वहां बैठ भी नहीं सकते, Pakistan को दर्द दे रहे Operation Sindoor से मिले घाव

bmc election results : महाराष्ट्र के BMC चुनाव में राज ठाकरे की हार, क्या उद्धव आगे देंगे भाई का साथ

महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे ब्रांड का सूर्यास्त!, निकाय चुनाव में 40 साल बाद ढहा BMC का किला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया महाभारत समागम का शुभारंभ

कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम को GDCA को लीज पर देने का सांसद भारत सिंह कुशवाह ने किया विरोध, महापौर-निगम सभापति को लिखा पत्र

कौन बनेगा मुंबई का मेयर, रेस में 3 दिग्गज सबसे आगे

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में मुश्‍किल, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Ladli Behna Yojana : 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में CM यादव ने ट्रांसफर किए 1500 रुपए, 206 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण

अगला लेख