Lockdown : गृह मंत्रालय ने छूट के संबंध में नई Guidelines जारी की

Webdunia
बुधवार, 25 मार्च 2020 (21:39 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 दिवसीय लॉकडाउन (बंद) से छूट पाने वाले लोगों और सेवाओं के संबंध में बुधवार को नए दिशानिर्देश जारी किए। 
 
मंत्रालय ने नए दिशानिर्देशों में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और आरबीआई द्वारा विनियमित वित्तीय बाजारों, कैग के फील्ड अधिकारियों, वेतन और लेखा अधिकारियों, पेट्रोलियम उत्पादों के साथ ही वन कर्मचारियों को इस बंद के दायरे से छूट दी गई है। 
 
इसके अलावा हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर माल ढुलाई व कोयला खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों, दिल्ली स्थित रेजिडेंट आयुक्तों के कर्मचारियों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और भू सीमाओं पर सीमा शुल्क से संबंधित लोगों को भी छूट दी गई है। 
 
दिशानिर्देशों में कहा गया है कि विधवाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, और निराश्रित महिलाओं के आश्रय गृहों के संचालन से जुड़े कर्मियों को भी इस बंद से छूट दी गई है। चिड़ियाघर, नर्सरी आदि से जुड़े कर्मियों को भी छूट दी गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

नौसेना को मिली पहली महिला फाइटर पायलट, सब लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया ने रचा इतिहास

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश से 2 सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापता

इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, मथुरा शाही ईदगाह को विवादित ढांचा मानने से इनकार

LIVE : इलाहाबाद हाईकोर्ट का हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, मथुरा शाही ईदगाह को विवादित ढांच मानने से इनकार

केरल में निपाह के 2 संदिग्ध मामलों के बाद 3 जिलों में अलर्ट जारी, 26 विशेष टीमें बनाईं

अगला लेख