Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, असम के 7 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन, 16 जिलों में 1 बजे तक खुलेगी दुकानें

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (21:31 IST)
गुवाहाटी। असम सरकार ने मंगलवार को उन सात जिलों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है, जहां कोविड-19 मामलों की संक्रमण दर अधिक है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री केशब महंत ने कहा कि सरकार ने गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, लखीमपुर, सोनितपुर, विश्वनाथ और मोरीगांव में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया, क्योंकि कुछ प्रतिबंधों के बावजूद इन जिलों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मंत्री ने कहा कि इन जिलों के ग्रामीण और चाय बागान क्षेत्रों में काफी संख्या में कोविड​​​​-19 के मामले सामने आ रहे हैं। उनके अनुसार, पिछले कुछ दिनों में 7 जिलों में संक्रमण दर 2.68 प्रतिशत से 5.64 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। इन जिलों में सभी सार्वजनिक और निजी परिवहन की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, हालांकि माल वाहनों को परिचालन की अनुमति होगी।

महंत ने कहा कि उच्च संक्रमण दर वाले इन जिलों में सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, रेस्तरां और अन्य भोजनालय, कोल्ड स्टोरेज और गोदाम अगले आदेश तक बंद रहेंगे। ये चीजें 16 अन्य जिलों में प्रतिदिन दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी जहां 'मध्यम' कोविड संक्रमण दर दर्ज की गई है, और कर्फ्यू दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

इन जिलों में शिवसागर, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, नलबाड़ी, बक्सा, बजली, कामरूप, दरांग, नगांव, होजई, तिनसुकिया, धेमाजी, कछार, करीमगंज और कार्बी आंगलोंग शामिल हैं।

महंत ने कहा कि शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों को अगले एक सप्ताह तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। धुबरी, कामरूप मेट्रो, दक्षिण सलमारा, माजुली, बोंगाईगांव, चिरांग, उदलगुरी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ, चराइदेव और हैलाकांडी में भी कर्फ्यू शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा, जहां कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन जिलों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शाम चार बजे तक संचालित करने की अनुमति होगी। सभी अंतर-जिला यात्री परिवहन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

सरकार ने उन जिलों में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो निरूद्ध क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जबकि अन्य स्थानों पर विवाह और अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में 10 लोगों तक की अनुमति है।

मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और वाहनों की आवाजाही के लिए सम-विषम फॉर्मूला जैसे अन्य प्रतिबंध लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध सात जुलाई से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Instagram यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट! Meta AI की खामी से हैक हुए अकाउंट, कंपनी ने जारी की चेतावनी

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: एक पेड़ की कीमत कितनी बड़ी? जानिए इसके 8 अनमोल फायदे

प्रकृति के साथ आत्मीयता: पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, देश की विदेश नीति को कंट्रोल कर रहा है अमेरिका

अगला लेख