rashifal-2026

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 लॉकडाउन, दुकानें बंद, सड़कों पर नहीं दिखे वाहन

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (14:26 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुरुवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया।
 
सरकार के एक सप्ताह में 2 दिन पूर्ण लॉकडाउन रखने की योजना के तहत यहां सभी दुकानें बंद रहीं और परिवहन के सभी साधन भी सड़कों से नदारद थे। 25 और 29 जुलाई को भी ऐसे ही लॉकडाउन लगाया जाएगा।
 
राज्य के कुछ हिस्सों में वायरस के सामुदायिक प्रसार के बीच द्वि-साप्ताहिक लॉकडाउन को लागू करने का कदम उठाया गया।
 
पुलिस के विशष दल शहर के विभिन्न हिस्सों में, खासकर निरुद्ध क्षेत्रों में गश्त लगा रहे हैं। लोगों को घरों और उनके इलाके से निकलने के लिए रोकने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवरोधक भी लगाए गए हैं।
 
आपातकालीन सेवाओं के अलावा सरकारी और निजी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक और निजी परिवहन, अन्य गतिविधियां इन दिनों बंद रहेंगी।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार को कोविड-19 से 39 लोगों की जान जाने से मृतक संख्या 1,221 हो गए हैं। वहीं 2,291 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 49,321 हो गए।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

अगला लेख