Hanuman Chalisa

जम्मू में 24 जुलाई से हर शनिवार और रविवार को लगेगा Lockdown

Webdunia
सोमवार, 20 जुलाई 2020 (08:25 IST)
जम्मू। जम्मू में कोरोनावायरस (COVID-19) संक्रमण के लगातार बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर प्रशासन ने 24 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है।
 
जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान ने एक आदेश जारी कर यह घोषणा की। चौहान ने कहा कि जम्मू में हाल के दिनों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार और रविवार को धारा 144 लागू करने की घोषणा की है।
ALSO READ: COVID-19 : भारत की स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन का ह्यूमन ट्रायल AIIMS में आज से होगा शुरू
इसके मुताबिक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक जम्मू क्षेत्र में लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट होगी। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 701 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,899 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी के कारण 8 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 244 हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख