Hanuman Chalisa

सख्ती के बावजूद लोग कर रहे Lockdown का उल्लंघन, 17140 के खिलाफ हुई कार्रवाई

अवनीश कुमार
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (10:50 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद भी उत्तरप्रदेश के बहुत सारे जिलों में ऐसे लोग हैं, जो लॉकडाउन के बावजूद पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं और सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।
 
ये लोग सरकार द्वारा कोरोना वायरस से आम लोगों को बचाने के लिए किए जा रहे कामों पर पानी फेरने पर आमादा हैं जिसके चलते उत्तरप्रदेश पुलिस ने 17,140 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
ALSO READ: जानिए कि किसको मिलेगा उत्तरप्रदेश में एक माह का नि:शुल्क राशन?
यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने देते हुए बताया कि उत्तरप्रदेश में अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 के तहत 17,140 लोगों के खिलाफ 5,516 प्राथमिकियां दर्ज की गईं। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 58 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 1.31 लाख वाहन सीज भी किए हैं।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग घर के अंदर रहें और सुरक्षित रहें। सरकार किसी भी प्रकार की समस्या आप लोगों को नहीं होने देगी। लेकिन जो लोग अव्यवस्था फैलाएंगे, उन पर कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख