महाकाल मंदिर के पुजारी की कोरोना से मौत के बाद उज्जैन के सभी मंदिर बंद

Webdunia
शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (17:28 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। इंदौर और उज्जैन में लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।
ALSO READ: कई वामपंथी नेता Corona के शिकार, क्वारंटाइन में गए
देश के बारह ज्योर्तिंलिगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी चन्द्रमोहन कोरोना से निधन हो गया। खबरों के मुताबिक वे मार्च में कोरोना की चपेट में आए थे। चन्द्रमोहन का इंदौर में इलाज चल रहा था। वे कई वर्षों से महाकाल की पूजा कर रहे थे। 
 
उनके निधन की खबर सुनते ही उज्जैन में शोक की लहर दौड़ गई। खबरों के मुताबिक महाकाल मंदिर के दो और पुजारी कोरोना से संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमण से दुनिया को निजात दिलाने के लिए 11 दिवसीय महामृत्युंजय जाप चल रहा है। 
 
यहां 70 से ज्यादा पंडे पुजारी दिन-रात जाप कर रहे हैं। इसी बीच यह दु:खद खबर आई। चंद्र मोहन की पार्थिव देह केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक शव परिवार को नहीं सौंपा गया।

शव का अंतिम संस्कार निगमकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने चक्र तीर्थ पर किया। खबरों के अनुसार उज्जैन के सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन गुरु के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा  कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन गुरु के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल का ‘डिजिटल विद्रोह’: GenZ की क्रांति बनी भारतीय विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती, अब आगे क्‍या होगा?

भारत में भी हो सकती है नेपाल जैसी घटना, भाजपा नेता ने ही दिया बयान, अखिलेश भी बोले

नेपाल में भारतीयों की बस पर हमला, पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे थे पर्यटक, कई यात्री घायल

डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर बोले RSS प्रमुख भागवत, उन्हें डर लगने लगा है

गुजरात में दो साल में 307 शेरों की मौत, दुर्घटनाओं में 41 मरे

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर फायरिंग, किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?

LIVE : मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मैतेई और कुकी के बीच की खाई पाट सकेगा प्रधानमंत्री का दौरा?

टैरिफ पर बोले ट्रंप, मुश्किल था फैसला, भारत से रिश्ते में आई दरार

भारत ने दिया अमेरिका को झटका, UN में फिलिस्तीन के पक्ष में किया मतदान

अगला लेख