लॉकडाउन में घर बैठे मास्क बनाकर कमाओ पैसा, शिवराज सरकार ने लॉन्च की जीवन शक्ति योजना

लॉकडाउन में शहर की महिलाओं को घर में ही मिलेगा रोजगार

विकास सिंह
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (17:37 IST)
भोपाल। कोरोना संकट से जूझ रहे मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार अब लोगों को बीमारी से लड़ने के लिए जागरूक करने के साथ ही अब उनको आर्थिक रूप में मजबूत करने पर अपना फोकस कर रही है। इस कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीवन शक्ति योजना लॉन्च की है। 
 
योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं अपने घरों पर सूती के मास्क बनाएंगी जिसको सरकार 11 रुपए प्रति मास्क की दर से खरीदेगी। शनिवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्प्रेसिंग के जरिए योजना को लॉन्च करते हुए मास्क बनाने के लिए पंजीयन करा चुकी कुछ महिलाओं से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा योजना के तहत मास्क बनाकर न केवल आप लाभ कमाएंगी बल्कि पुण्य का कार्य भी करेंगी। मास्क पहनने से लोगों का जीवन बचेगा और मास्क कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकेगा। इसके साथ लॉकडाउन के दौरान घर बैठे रोजगार मिलेगा और आमदनी के साथ आर्थिक रूप से मजबूती भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राबिया खान (भोपाल), साइना बी (नीमच), वृंदा अहिरवार (रायसेन), वर्षा जोशी (इंदौर), गरिमा (उज्जैन) तथा नूरी (गुना) से बातचीत की तथा मास के निर्माण के संबंध में जानकारी दी।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि मास्क बनाने की इच्छुक महिलाओं को अपने फोन के जरिए कॉल सेंटर नंबर 0755-2700800  पर कॉल कर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन उपरांत उन्हें उनके मोबाइल पर ही मास्क बनाने का ऑर्डर मिल जाएगा। एक बार में उन्हें कम से कम 200 मास्क बनाने का आर्डर मिलेगा। 
 
मास्क सूती कपड़े का बनना है। मास्क बनाने के उपरांत वे अपने नगरीय निकाय में बनाए गए एक नोडल अधिकारी के पास अपने मास्क जमा करा देंगी। मास्क जमा करवाते ही उनको भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान उसी दिन अथवा अगले दिन उनके खाते में उन्हें प्राप्त हो जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सागर की केसली स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्धारा बनाई पीपीई किट की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष सराहना की और सभी को बधाई दी।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

अगला लेख