Hanuman Chalisa

पाक प्रधानमंत्री इमरान ने Lockdown का किया विरोध, बोले- बुरी तरह प्रभावित होंगे गरीब लोग

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (17:26 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब लोग बुरी तरह से प्रभावित होंगे। सरकार ने रमजान का पाक महीना शुरू होने से एक दिन पहले आंशिक देशव्यापी लॉकडाउन 9 मई तक के लिए बढ़ा दिया, जबकि पाबंदी लगाने की जिम्मेदारी प्रांतों को सौंपी है।

हालांकि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, जब हम दिहाड़ी मजदूरों, फेरीवालों, श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभावों को सोचे बिना पूर्ण लॉकडाउन करना चाहेंगे, तो वे सभी और उनके परिवार गरीबी और भुखमरी का सामना करेंगे।

खान ने कोरोना वायरस महामारी के बीच शनिवार को शुरू हुए रमजान के पाक महीने में मस्जिदों में लोगों से आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मौलवियों के दबाव के बाद सरकार ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी थी।

देश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 12 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को 785 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,940 हो गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान 16 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 253 हो गई, जबकि 2,755 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पाकिस्तान में शनिवार को रमजान का पहला दिन है। दिशा-निर्देशों का पालन करने की शर्त पर लोगों को मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है।

रमजान शुरू होने पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और धार्मिक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी नमाज के दौरान बरते जाने वाले एहतियाती उपायों की समीक्षा के लिए इस्लामाबाद की विभिन्न मस्जिदों में गए।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

अगला लेख