मध्यप्रदेश कांग्रेस के युवा विधायक भी हुए कोरोना पॉजिटिव, 52 लोग आज निकले कोरोना संक्रमित

संपर्क में आने वाले पूर्व मंत्री का भी लिया जा सकता हैं सैंपल

विकास सिंह
शनिवार, 13 जून 2020 (11:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 52 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें कांग्रेस पार्टी के एक युवा विधायक का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस के युवा नेता पहली बार विधायक चुने गए है और कांग्रेस के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष भी है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस विधायक पार्टी के कई बड़े चेहरों और पूर्व मंत्रियों के संपर्क में रहे है। विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद  अब उनके  संपर्क में आए पूर्व मंत्री का भी सैंपल भी लिया जा सकता है। 
 
पिछले दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ग्वालियर-चंबल इलाके के एक दिग्गज नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
 
इसके साथ भोपाल के आइसर क्वारेंटाइट सेंटर में आइसोलेट किए गए 11 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं भोपाल के जहांगीरबाद, शाहजहांनाबाद और ऐशबाग इलाके से भी नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसके में 4 साल और 8 साल का बच्चा भी शामिल है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग

अगला लेख