Hanuman Chalisa

COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में Corona संक्रमित 93 हजार के पार, अब तक 1820 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (01:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 2323 नए मामले सामने आने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 93053 पहुंच गई है।आज भी 29 लोगों की मौत हो गई, इस तरह अब तक इस महामारी से 1820 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान 20259 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 2323 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 93053 पहुंच गई है। आज राज्यभर से 1902 मरीज इस बीमारी से ठीक होकर घर गए।

इस महामारी से अब तक 69613 मरीज संक्रमण को मात देकर घर जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 21620 मरीज हैं और इनका इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, होम आइसोलेशन एवं संस्थागत क्‍वारेंटाइन सेंटरों में चल रहा है। आज भी 29 लोगों की मौत हो गई, इस तरह अब तक इस महामारी से 1820 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश के इंदौर में आज भी अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक 386 नए मरीज मिले, जिसके बाद वहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17547 तक पहुंच गई। इसमें से 11782 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अभी भी 5298 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यहां इस बीमारी से अब तक 467 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर राजधानी भोपाल में आज 215 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब संक्रमितों की तादाद 13646 पहुंच गई। इसमें से अब तक 11574 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 1738 मरीजों का उपचार चल रहा है। इस बीमारी से अब तक 334 लोगों की जान जा चुकी है।

इसके साथ ही ग्वालियर में 204 नए मरीज मिले। ग्वालियर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8029 हो गई। इनमें से 5792 लोग ठीक हो चुके हैं तथा वर्तमान में 2148 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबलपुर में 202 नए कोरोना मरीज मिले। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6643 हो गई। हालांकि इनमें से 5294 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 1135 मरीजों का उपचार जारी है।
इसके अलावा खरगोन में 84, धार में 24, नरसिंहपुर में 98, बैतूल में 57, रीवा 49, शहडोल में 83, होशंगाबाद में 40, सतना में 39, कटनी में 59, अनूपपुर में 42, गुना में 33, नीमच में 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले। राज्य के शेष जिलों में भी दो से 25 के बीच नए मामले सामने आए हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख