Hanuman Chalisa

COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona संक्रमण के 1004 नए मामले, 20 और लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (23:25 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1004 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 1,66,298 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 20 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,875 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इन्दौर में छह, भोपाल में तीन, ग्वालियर में दो तथा जबलपुर, धार, रतलाम, विदिशा, दमोह, खंडवा, रायसेन, हरदा एवं शाजापुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 674 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 466, उज्जैन में 97, सागर में 120, जबलपुर में 198 एवं ग्वालियर में 158 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 271 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 191, जबलपुर में 61 एवं ग्वालियर में 53 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,66,298 संक्रमितों में से अब तक 1,51,946 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 11,477 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,268 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अगला लेख