Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कोरोना के 4755 नए मामले, इंदौर में 1343 केस

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (00:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 4755 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,19,228 हो गई। वहीं प्रदेश के इंदौर जिले में आज 1343 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई और राज्य में मरने वालों की संख्या 10,543 पर स्थिर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 21,387 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटे में 1020 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,87,298 हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण दर 5.9 प्रतिशत है, जबकि एक दिन पहले यह 5.1 थी।

उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 1,71,002 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक प्रदेश में कुल 10,69,47,418 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6153 नए मामले : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 6,153 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 10,50,228 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज 197 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 3,886 लोगों ने गृह  पृथकवास की अवधि पूरी की है। राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से आज पांच मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज आए संक्रमण के 6,153 नए मामलों में से रायपुर से 1,859, दुर्ग से 854, राजनांदगांव से 209, बालोद से 48, बेमेतरा से 24, कबीरधाम से 28, धमतरी से 44, बलौदाबाजार से 48, महासमुंद से 40, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 391, रायगढ़ से 949, कोरबा से 444, जांजगीर-चांपा से 243, मुंगेली से 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 68, सरगुजा से 92, कोरिया से 112, सूरजपुर से 73, बलरामपुर से 41, जशपुर से 188, बस्तर से 73, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 46, सुकमा से 33, कांकेर से 99, नारायणपुर से 19 और बीजापुर से 24 नए मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,50,228 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,05,727 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 30,862 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,639 लोगों की मौत हुई है।

वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 2,456 नए मामले सामने आए हैं, 380 लोग कोरोना से ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के 3,200 नए मामले सामने आए, 676 रिकवरी हुई और कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि गोवा में कोरोना के 3,145 नए मामले सामने आए और 3 मौतें हुई हैं।(एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख