Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कोरोना के 7763 नए मामले, 5 संक्रमितों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (01:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19संक्रमण के 7,763 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,41,456 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 5 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में पांच लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है, जिसके बाद राज्य में अब तक कुल 10,602 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के इंदौर में 1,498 और भोपाल में 1,857 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 67,945 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 11,016 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 8,62,909 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 84,722 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,91,31,796 खुराक लोगों को दी जा चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन कल लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

अगला लेख