Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के 9974 नए मामले, 143 लोगों की हुई मौत

Webdunia
रविवार, 27 जून 2021 (23:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 9,974 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60,36,821 हो गई, वहीं संक्रमण से 143 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,21,286 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बताया।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 8,562 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 57,90,113 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,22,252 है। मुंबई में 739 नए मामले आए हैं और 13 लोगों ने कोरोनावायरस के संक्रमण से दम तोड़ा है। इससे मुंबई में संक्रमितों की संख्या 7,20,349 और मृतक संख्या 15,396 हो गई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार उपनगरीय शहरों समेत मुंबई संभाग में 2,188 नए मामले जुड़े हैं और 25 लोगों की मौत हुई है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,89,869 हो गई है और मृतक संख्या 31,858 हो गयी है। नासिक संभाग में पिछले 24 घंटे में 653 नए मामले आए, जिनमें 373 नए मामले अहमदनगर जिले से और 161 मामले नासिक जिले से हैं। पुणे संभाग में 2,575 नए मामले आए जिसमें 929 सतारा जिले से और 587 पुणे जिले से हैं। कोल्हापुर संभाग में 3,821 नए मामले आए।
 
औरंगाबाद संभाग में 222 नए मामले, लातूर संभाग में 235, अकोला संभाग में 176 और नागपुर संभाग में 104 नए मामले आए। विभाग ने बताया कि 2,10,866 नई जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक 4,10,42,198 नमूनों की जांच हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

अगला लेख