Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona के 3741 नए मामले, 52 और मरीजों की मौत

Webdunia
सोमवार, 30 अगस्त 2021 (23:13 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 3,741 नए मामले सामने आए और 52 और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 64,60,680 और मृतक संख्या बढ़कर 1,37,209 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य भर के अस्पतालों से 4,696 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जिससे अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 62,68,112 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 51,834 उपचाराधीन मामले हैं, 2,88,489 लोग घर पर पृथकवास में जबकि 2,299 अन्य संस्थागत पृथकवास इकाइयों में हैं।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र की कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.02 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अभी तक की गई कोरोनावायरस जांच की कुल संख्या 5,38,12,827 हो गई जिनमें से 1,63,214 जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
ALSO READ: Coronavirus: क्या वैक्सीन की 1 डोज COVID-19 से बचा सकती है? जानिए
अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 333 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई, जबकि पुणे शहर में संक्रमण के 168 नए मामले सामने आए, लेकिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

ग्राउंड रिपोर्ट: सरकारी दावों और खाली सिलेंडरों के बीच फंसी जनता, इंडक्शन कुकटॉप 'आउट ऑफ स्टॉक'

us-israel iran war : इराक में अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश, 4 सैनिकों की मौत, ईरान समर्थित गुट ने ली हमले की जिम्मेदारी

iQOO का धमाका! 7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच सोना सस्ता, चांदी करीब 5000 रुपए टूटी, किस धातु में करें निवेश?

तो महिलाओं को कोई नौकरी नहीं देगा... Supreme Court ने क्यों की यह टिप्‍पणी?

अगला लेख