Hanuman Chalisa

Delhi-Maharashtra में कोरोना का विस्फोट, सामने आए 1400 से ज्यादा नए केस, महाराष्ट्र में 3 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (21:59 IST)
नई दिल्ली/ मुंबई। Delhi-Maharashtra update : देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्‍तार थम नहीं रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गुरुवार को भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में करोना के 803 नए मामले सामने आए। इस दौरान 3 मरीजों की इस जानलेवा वायरस की वजह से मौत हो गई।

बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई थी और 569 नए केस दर्ज किए गए थे। राज्य में अब कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,454 हो गया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 606 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना से 340 ठीक हुए और एक मौत (मृत्यु का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है) की मौत हुई है।
ALSO READ: Covid-19 : कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच सामने डराने वाली रिसर्च, क्यों बेअसर हो रही है वैक्सीन?
राजस्थान में 100 मरीज : राजस्थान में गुरुवार को और 100 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं इस घातक वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई।
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को राज्‍य में 100 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसमें राजधानी जयपुर में 21, राजसमंद में 13, जोधपुर में 10, बीकानेर में नौ, अलवर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर में 7-7, पाली में छह संक्रमित मरीज शामिल हैं। इस घातक संक्रमण से बारां और कोटा में 1-1 मरीज की मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में 294 संक्रमित उपचाराधीन हैं। Edited By : Sudhir Sharma
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

अगला लेख