Hanuman Chalisa

Covid 19 पर यात्रा संबंधी नियमों में संशोधन पर विचार कर रही महाराष्ट्र सरकार

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (14:46 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 पर यात्रा संबंधी अपने दिशा-निर्देशों में संशोधन करने पर विचार कर रही है। इससे एक दिन पहले केंद्र सरकार ने राज्य को लिखा था कि उसका (राज्य) आदेश, केंद्र सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है।

ALSO READ: देश में बढ़ी कोरोनावायरस की रफ्तार, मुंबई में ओमिक्रॉन के 5 संदिग्ध, रिकवरी रेट हुआ 98 प्रतिशत

कोरोनावायरस के नए स्वरूप 'ओमिक्रॉन' पर दुनियाभर में व्याप्त चिंता के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने 'खतरे वाले' देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए 7 दिन क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। मंगलवार रात को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से इस बाबत दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने पर मुफ्त मिलेगा 60,000 रुपए का स्मार्टफोन, जानिए क्या है स्कीम
 
निर्देशों के अनुसार ऐसे यात्रियों को आगमन के 2रे, 4थे और 7वें दिन आरटी पीसीआर जांच करानी होगी। संक्रमित पाए जाने पर यात्री को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। जांच रिपोर्ट 'निगेटिव' आने पर भी यात्री को 7 दिन के क्वारंटाइन में रखना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को महाराष्ट्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप कुमार व्यास को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सरकार को केंद्र की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आदेश जारी करना चाहिए।
 
संपर्क किए जाने पर राज्य के मुख्य सचिव चक्रवर्ती ने कहा कि दिशा-निर्देशों में संशोधन पर विचार किया जा रहा है और आज गुरुवार शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 28 नवंबर को जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत 'खतरे वाले' देशों से आने वाले यात्रियों को आगमन के पश्चात आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी और नतीजे आने तक हवाई अड्डे पर इंतजार करना होगा।
 
निर्देशों के अनुसार जो यात्री 'खतरे वाले' देशों से नहीं आ रहे हैं, उन्हें हवाई अड्डा छोड़ने की अनुमति होगी और उन्हें आगमन के 14 दिन बाद तक खुद के स्वास्थ्य की जांच करनी होगी। केंद्र के निर्देशों में कहा गया है कि उड़ान के यात्रियों की कुल संख्या के 5 प्रतिशत लोगों को हवाई अड्डे पर आगमन के बाद 'औचक' जांच से गुजरना होगा, वहीं महाराष्ट्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जो यात्री 'खतरे वाले' देशों से नहीं आ रहे हैं, उन्हें हवाई अड्डे पर अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद उन्हें 14 दिन के क्वारंटाइन में रहना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख