महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, सामने आए 30 हजार से ज्यादा नए मामले

Webdunia
रविवार, 21 मार्च 2021 (23:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। वहीं 99 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53,399 हो गई।
 
इससे तीन दिन पहले ही कोविड-19 के सबसे ज्यादा 25,833 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इससे पहले सितंबर, 2020 को 24,896 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11,314 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद दिन में अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,14,867 हो गई। मुंबई में कोविड-19 के 3,779 नए मामले सामने आए हैं और 10 मरीजों की मौत हुई।

मुंबई में टूटा रिकॉर्ड : मुंबई में कोरोनावायरस महामारी (Mumbai Coronavirus Cases) की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं। मुंबई में रविवार को 3775 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1647 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं।

मुंबई में 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक 3 लाख 62 हजार 654 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 11,582 लोगों की अब तक मौत हुई है। मुंबई में कोविड से उबर चुके लोगों की संख्या 3,26,708 है, वहीं शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 23,448 है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

पहलगाम हमले पर CM उमर अब्दुल्ला के तल्ख सुर, इंजेलिजेंस फेलियर के लिए जिम्मेदार कौन

PIB Fact Check : समोसा, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

अगला लेख