ठाणे के महापौर ने कोविड-19 से हुई मौत के ऑडिट का निर्देश दिया

Webdunia
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (23:09 IST)
ठाणे। ठाणे के महापौर नरेश म्हस्के ने निकाय प्रशासन को ठाणे में कोविड-19 से हुई सभी मौत के ऑडिट का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
 ठाणे महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा को गुरुवार को लिखे एक पत्र में म्हस्के ने इस कार्य के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया।
 
महापौर ने कहा कि महानगरपालिका और प्रशासन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया है।
 
उन्होंने कहा कि महामारी से होने वाली मौत की दर को नियंत्रित करने के लिए निकाय द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा की आवश्यकता है।
 
 म्हस्के ने कहा कि निकाय की सीमा में कोविड-19 से हुई मौतों का प्रतिदिन ऑडिट करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख