Hanuman Chalisa

कोरोना काल में फिर गरमाई महाराष्‍ट्र की राजनीति, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (11:00 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में देश में नंबर 1 बना हुआ है। इस बीच विपक्ष ने सरकार पर कोरोना से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए वहां की राजनीति गरमा दी है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग भी कर दी है।
 
इस बीच आज सुबह शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि सरकार पर किसी तरह का कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि कल शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात भी हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मातोश्री में चर्चा हुई। अगर कोई सरकार की स्थिरता के बारे में खबरें फैला रहा है, तो इसे पेट का दर्द माना जाना चाहिए। सरकार मजबूत है। कोई चिंता नहीं। जय महाराष्ट्र।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा कि ये सरकार कुछ नहीं कर सकती, लोगों की जान नहीं बचा सकती है। सरकार फेल हो रही है। इस सरकार में कोरोना से सामना करने की क्षमता नहीं है। इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। उन्होंने राज्य में सेना बुलाने की भी मांग की।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित, मुंबई 31970 मामले सामने आए। देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना ने ली 1026 लोगों की जान।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख