महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोनावायरस से मौत

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (08:09 IST)
जोहानिसबर्ग। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोनावायरस संक्रमण संबंधी जटिलताओं के चलते रविवार को यहां निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और 3 दिन पहले ही उनका जन्मदिन था। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, इस तरह लगेगा देश के हर नागरिक को टीका
धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया-मेस्थरी ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोविड-19 संबंधित 
जटिलताओं से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के 
लिए वे 1 माह से अस्पताल में थे और वहीं वे संक्रमण की चपेट में आ गए।
 
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि निमोनिया से 1 माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो 
गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वे कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि रविवार शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार में 2 बहनें उमा और कीर्ति मेनन हैं, जो यहीं रहती हैं।
 
ये तीनों भाई-बहन मणिलाल गांधी के वारिस हैं जिन्हें महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण 
अफ्रीका में ही छोड़कर भारत लौट आए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

Gujarat : युवती से दुष्कर्म मामले में जैन मुनि को 10 साल की सजा

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

PM मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की वार्ता, रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख