Dharma Sangrah

1971 की जंग के नायक, महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल वोहरा का Covid-19 से निधन

Webdunia
मंगलवार, 16 जून 2020 (18:31 IST)
नई दिल्ली। महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजमोहन वोहरा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वोहरा ने 14 जून को अंतिम सांस ली। वे 88 वर्ष के थे। 
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें शुरू में स्टेंट डालने की सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 संक्रमण से 14 जून को निधन हो गया।  अधिकारी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया।
 
वोहरा ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में शकरगढ़ सेक्टर के प्रसिद्ध हडसन हॉर्स की कमान उस समय लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में संभाली थी और उन्हें इस वीरता तथा नेतृत्व के लिए महावीर चक्र से विभूषित किया गया था।
 
महावीर चक्र देश का दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। वोहरा को 1972 में इस सम्मान से विभूषित किया गया था। अधिकारी ने बताया कि शिमला में 1932 में जन्मे वोहरा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से थे और उन्हें दिसंबर 1952 में 14 हॉर्स रेजीमेंट में शामिल किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में नवाचार की नई परंपरा, इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत

योगी सरकार का अवैध नशे पर बड़ा प्रहार, कोडीन के दुरुपयोग पर 128 फर्मों पर एफआईआर

योगी सरकार का अवैध नशे पर बड़ा प्रहार, कोडीन के दुरुपयोग पर 128 फर्मों पर FIR

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

तांत्रिक या साइको किलर? 4 मासूमों की कातिल पूनम की रूह कंपा देने वाली कहानी

अगला लेख