Dharma Sangrah

लॉकडाउन के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (16:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जरूरी किट खरीदने में विलंब किया गया जिस कारण आज देश में किट की कमी है और जांच की स्थिति के मामले में दूसरे देशों के मुकाबले भारत बहुत पीछे रह गया है। 
 
उन्होंने ट्वीट किया कि भारत ने जांच किट खरीदने में देरी की और अब इनकी भारी किल्लत है। गांधी ने कहा कि भारत में 10 लाख की आबादी पर 149 लोगों की जांच हुई है। इससे हम लाओस (157), नाइजर (182) और होंडुरास (162) जैसे देशों के समूह में शामिल हैं।'

उन्होंने कहा, ' बड़े पैमाने पर जांच इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण है। फिलहाल इस मामले में हम कहीं नजर नहीं आ रहे।'

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना जांच तेज नहीं होने का आरोप लगाते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उप्र के मुख्यमंत्रीजी को पत्र लिखकर जांच की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया था। राज्य में होने वाली मौतों में 5 की कोरोना जांच रिपोर्ट मौत के बाद आई।' प्रियंका ने दावा किया, 'जांच की व्यवस्था अभी भी बहुत लचर है। जांच की व्यवस्था को तेज व व्यवस्थित करिए। ज्यादा से ज्यादा जांचें ही हमें सही तस्वीर दे सकती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

जनजातीय वर्ग को और करीब से जानेगा देश, पीएम मोदी बोले- कुछ परिवारों के लिए आदिवासी नायकों के त्याग को नकार दिया गया था

Weather Update : अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट

बाएं से या दाएं से मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे, बिहार में सुशासन बाबू के पांच 'मास्टरस्ट्रोक'

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

अगला लेख