rashifal-2026

अमिताभ में कोविड-19 के हल्के लक्षण, नानावटी अस्पताल ने दिया बयान

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (09:56 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस महारानी की वजह से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है। उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं।
 
मुंबई के नानावती अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है, उन्हें हल्के लक्षण हैं। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि दोनों में बीमारी के हल्के लक्षण थे और उन्होंने संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था।
 
उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन जी और अभिषेक को हल्के लक्षण थे। उन्हें खांसी और बुखार था। उन्होंने रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया, जिसमें दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। चूंकि वह (अमिताभ) अन्य रोगों से भी पीड़ित हैं इसलिए वह अस्पताल में भर्ती हो गए। वह ठीक हैं। आज नानावटी अस्पताल में भी उनकी जांच करवाई गई है।
 
रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत संक्रमण संबंधी जांच का परिणाम आरटीपीसीआर जांच की तुलना में तेजी से आ जाता है।
 
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत पूरे बच्चन परिवार ने कोविड-19 की जांच करवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि दोनों की स्वैप रिपोर्ट आज आने की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

भारत : यूएन प्रमुख ने की 3 अरब डॉलर के वैश्विक AI कोष की अपील

12 राज्यों SIR की तैयारी, आ गई राज्यों की लिस्ट, अप्रैल में चलेगा महाभियान

यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित

उत्‍तर प्रदेश बन रहा नेचुरल फॉर्मिंग हब, प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंची फॉर्मिंग

लखनऊ में हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो का शुभारंभ, बुनकरों को मिलेगा नया बाजार

अगला लेख