Hanuman Chalisa

लियोनल मेसी कोरोनावायरस की चपेट में, क्लब के 3 और खिलाड़ी संक्रमण की चपेट में

Webdunia
रविवार, 2 जनवरी 2022 (17:40 IST)
खेल की दुनिया में इन दिनों कई खिलाड़ी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसमें अब नया नाम मेसी का है। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। 
 
 पेरिस। सात बार के बेलोन डियोर पुरस्कार विजेता लियोनल मेसी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम के उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो सोमवार रात टीम के फ्रेंच कप फुटबॉल मुकाबले से पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए।
 
पीएसजी टीम ने शनिवार रात बयान में कहा था कि स्टाफ का एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। उस समय किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया था लेकिन बाद में रविवार को टीम के चिकित्सा समाचार में क्लब ने संक्रमित खिलाड़ियों की सूची में मेसी, लेफ्ट बैक युआन बेर्नाट, बैकअप विकेटकीपर सर्जियो रिको और 19 साल के मिडफील्डर नाथन बिटुमाजाला के नाम की जानकारी दी। पीएसजी को तीसरे टीयर की टीम वेनेस से भिड़ना है।
 
पिछले साल का उप विजेता मोनाको रविवार को दूसरे टीयर की टीम क्युविली रोवेन से भिड़ेगा। रविवार को 13 मुकाबले होंगे जिनमें टीम अंतिम 16 में जगह बनाने की दावेदारी पेश करेंगी। मोनाको ने शनिवार को कहा था कि उसके साथ खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन उनमें से किसी में भी चिंताजनक लक्षण नहीं दिखे हैं और वे क्वारंटीन में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख