मिल्खा सिंह की हालत फिर बिगड़ी, ICU में शिफ्ट किया गया

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (00:09 IST)
चंडीगढ़। महान भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें पीजीआईएमईआर के आईसीयू वार्ड में एडमिट किया गया है। खबरों के मुताबिक उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया है।
 
कुछ दिनों पूर्व वे कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे।  30 मई को मिल्खा सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बाद भी ‘स्थिर हालत’ में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

20 मई को महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए थे और चंडीगढ स्थित अपने आवास पर पृथकवास में ही रहने का फैसला किया था।‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर 91 वर्ष के मिल्खा सिंह में कोई लक्षण नहीं थे।
 
इसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह (91 वर्ष) को 24 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि उनकी 82 वर्षीय पत्नी को 26 मई को कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था।
 
दोनों ही मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी (भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की अगुआई कर चुकीं) का मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था और अस्पताल से उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी और उनके लक्षण भी धीरे धीरे कम हो रहे थे। लेकिन आज मिल्खा सिंह की तबियत फिर खराब हो गई।

मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में 47.6 सेकंड का रिकॉर्डतोड़ समय निकालने के बावजूद चौथे स्थान पर रहे थे और बेहद मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे। मिल्खा को पाकिस्तान में उड़न सिख का खिताब मिला था। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार फिल्म भाग मिल्खा भाग में निभाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत, हादसा या साजिश?

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे

Pune Road Accident: पुणे में बेलगाम हुई पोर्शे कार, मारी टक्कर, 2 की मौत

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानिए क्या हैं कीमतें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, किसी के बचने की उम्मीद नहीं

अगला लेख