Hanuman Chalisa

विधायक आतिशी ने की अपने कार्यालय में 'ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर लाइब्रेरी' की शुरुआत

Webdunia
मंगलवार, 11 मई 2021 (22:04 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जीवनरक्षक गैस की कमी का सामना कर रहे मरीजों की सहायता के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने कालकाजी के अपने कार्यालय में 'ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर लाइब्रेरी' की शुरुआत की है।

ALSO READ: हम जीतेंगे- Positivity Unlimited व्याख्यानमाला में गुरुओं की समझाइश- घबराइए मत, बीमारी आई है तो जाएगी भी
 
अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन और दैविक फाउंडेशन की सहायता से स्थापित की गई इस लाइब्रेरी की शुरुआत सोमवार को की गई। इसके जरिए उन मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो कि ऑक्सीजन का संतृप्ति स्तर (सैचुरेशन लेवल) कम होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

ALSO READ: इन 18 राज्यों में मामलों में आई कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कहां बढ़े मामले


दक्षिण दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने कार्यालय में 'ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर लाइब्रेरी' की शुरुआत किए जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मरीज ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का उपयोग करने के बाद दोबारा इसे विधायक कार्यालय को वापस करेगा और फिर इसे दूसरे जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख