Hanuman Chalisa

मोबाइल फोन के डाटा से 2 हफ्ते पहले लग सकता है Covid-19 फैलने का अनुमान

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (07:32 IST)
न्यूयॉर्क। मोबाइल फोन के डेटा की मदद से लोगों की कुल गतिविधियों का पता लगाकर कोविड-19 संक्रमण के फैलने का लगभग 2 हफ्ते पहले अनुमान लगाया जा सकता है।
 
‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित शोध में कोविड-19 फैलने के शुरुआती चरण में, जनवरी 2020 में चीन के वुहान से बाहर गए लोगों के बारे में पता लगाया गया कि कितने लोग कहां-कहां गए और इस पर विश्लेषण किया गया।
 
एल विश्वविद्यालय के निकोलस क्रिस्टाकिस समेत अन्य वैज्ञानिकों के मुताबिक महामारी बने जा रहे किसी भी रोग के स्थानीय स्तर पर फैलने की वजह लोगों की आवाजाही है।
 
इस शोध में शोधकर्ताओं ने चीन के 1.1 करोड़ से अधिक ऐसे लोगों के मोबाइल फोन डेटा का विश्लेषण किया जिन्होंने एक से 24 जनवरी 2020 के बीच वुहान में कम से कम 2 घंटे बिताए थे।
 
शोधकर्ताओं ने इस डेटा को चीन के 31 प्रांतों में 296 क्षेत्रों में 19 फरवरी तक कोविड-19 की संक्रमण दर से जोड़ा।
 
उन्होंने बताया कि वुहान से बाहर गए लोगों के बारे में यह पता लगाकर कि वे कहां-कहां गए, चीन में कोविड-19 संक्रमण के फैलने वाले स्थान और संक्रमण की तेजी के बारे में सही-सही जानकारी मिल सकती थी, वह भी दो हफ्ते पहले। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

अगला लेख