Hanuman Chalisa

PM की अपील के बाद कोरोना से बचने के लिए बांटा गया 'मोदी गमछा'

अवनीश कुमार
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (13:43 IST)
बनारस। कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहे उत्तरप्रदेश के लोगों की सुरक्षा के लिए जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात-दिन एक कर रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी संसदीय क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा अपने हाथों में लिए हुए हैं जिसके चलते बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस के बीजेपी के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से फोन पर बातचीत करते हुए मास्क की बजाए गमछा पहनने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री की शकील के बाद बनारस में गमछे को लेकर क्रेज बढ़ गया है और दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता भी मोदी गमछा के वितरण का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बनारस मैं अब हर जगह जरूरतमंदों को बीजेपी के कार्यकर्ता व समाजसेवी संगठन मोदी गमछा देना शुरू कर दिया है तो इसी कड़ी में अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य युवक सभा की ओर से भी गमछा बांटा जा रहा है।

मोदी गमछे में एक और जहां कमल का निशान बना है, वहीं बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- 'मोदी गमछा'। वितरण कर रहे अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य युवक सभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बनारस की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है, इसलिए हम सभी बनारस की हर गलियों में रहने वाले हर जरूरतमंद को मोदी गमछा' दे रहे हैं।

इस गमछे से न केवल मुंह को ढका जा सकता है बल्कि गर्मी से भी बचा जा सकता है। तो वहीं बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमारे सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महामारी से पूरे देश की रक्षा कर रहे हैं तो वही उनकी अपील के बाद हम सब का फर्ज है कि बनारस में रहने वाले हर एक जरूरतमंद की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। सभी कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक मोदी गमछा पहुंचा रहे हैं और प्रधानमंत्रीजी की अपील से अवगत भी करा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख