Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Corona Update: विश्व में कोरोना से 1 दिन में 10 हजार से अधिक की मौत, करीब 12 करोड़ संक्रमित

हमें फॉलो करें World Corona Update: विश्व में कोरोना से 1 दिन में 10 हजार से अधिक की मौत, करीब 12 करोड़ संक्रमित
, शनिवार, 13 मार्च 2021 (11:19 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरियो/ नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण से विश्व में 1 दिन में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 26.38 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोनावायरस से बीते दिन में 5 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही विश्व में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 90 लाख 23 हजार 857 हो गई है जबकि 26 लाख 38 हजार 887 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका सर्वाधिक संक्रमित, ब्राजील-भारत दूसरे-तीसरे नंबर पर : वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर निरतंर जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 93 लाख 43 हजार 530 हो गई है जबकि 5 लाख 32 हजार 500 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 33 हजार 728 हो गई है, हालांकि यहां 1,09,73,260 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,785 से बढ़ने से 2,02,022 हो गए हैं। इसी अवधि में 140 और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,446 हो गई है। दुनिया में 1 करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले 3 देशों में शामिल ब्राजील में अब तक 1 करोड़ 13 लाख 63 हजार 380 लोग संक्रमित हुए हैं और 2.75 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
webdunia
रूस चौथे स्थान पर : अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है। रूस में कोरोनावायरस से 43.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 89,701 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या करीब 42.61 लाख हो गई है और 1,25,579 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 40 लाख 75 हजार 735 लोग संक्रमित हुए हैं और 90,207 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.83 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 72,258 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 31.75 लाख से अधिक हो गई है और 1,01,564 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तुर्की में 28.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित : तुर्की में कोरोनावायरस से अब तक 28.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 29,356 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.59 लाख से अधिक हो गई है और 73,204 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोनावायरस से अब तक करीब 22.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 60,950 लोगों ने जान गंवाई है।
webdunia
अर्जेंटीना में 21.85 लाख से ज्यादा प्रभावित : अर्जेंटीना में कोरोना से 21.85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 53,578 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोनावायरस से 21.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,93,851 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोनावायरस से 18.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 46,724 जान गंवा चुके हैं।

ईरान में कोरोना से 17.31 लाख से ज्यादा प्रभावित : ईरान में कोरोना से 17.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 61,069 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 51,179 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में कोरोनावायरस से 14.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 29,434 की मौत हो चुकी है। (वार्ता)
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुणे में नाइट कर्फ्यू, कोरोना टीकाकरण पर जोर, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस