Hanuman Chalisa

15 स्पेशल ट्रेनें भी हाउसफुल, 2 लाख से अधिक लोग करेंगे अगले सप्ताह यात्रा

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (07:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और देश के बड़े शहरों के बीच 12 मई से 15 ट्रेनें चलाकर रेलवे द्वारा अपनी यात्री सेवाएं शुरू करने के साथ ही बुधवार को 9000 से अधिक लोग 9 ट्रेनों से राष्ट्रीय राजधानी से विदा हुए। आंकड़े के अनुसार बुधवार तक 2,08,965 यात्रियों ने अगले 7 दिनों के दौरान सफर के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराए थे।

उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, दिल्ली से जो नौ ट्रेनें रवाना हुई, उनमें से हावड़ा, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, डिब्रूगढ़, मुम्बई, रांची और अहमदाबाद की ट्रेनों में उनकी क्षमता से अधिक बुकिंग थी। बस बिहार की राजधानी पटना विदा हुई ट्रेन में 87 फीसदी यात्री ही थे।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार बुधवार तक 2,08,965 यात्रियों ने अगले सात दिनों के दौरान सफर के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराए थे।

एक अधिकारी ने कहा, ओवरबुकिंग का यह मतलब नहीं है कि यात्री ट्रेन में आने जाने की जगह खड़े हैं। इसका बस यह मतलब है लोग ठहराव स्टेशनों पर चढ़ रहे हैं और उतर रहे हैं, इसी वजह से कई बुकिंग है।
पटना की ट्रेन में कम यात्रियों की वजह के बारे में अधिकारियों का कहना था कि चूंकि एक मई से 100 से अधिक ट्रेनें श्रमिकों को लेकर बिहार गईं इसलिए इस ट्रेन में क्षमता से कम यात्री थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख