Corona virus का साइड इफेक्ट, अमेरिका में 2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

Webdunia
गुरुवार, 7 मई 2020 (07:14 IST)
बाल्टीमोर। अमेरिकी कंपनियों ने अप्रैल में 2.02 करोड़ नौकरियों की कटौती की। कोरोना वायरस महामारी की वजह से अमेरिका में कार्यालय, कारखाने, स्कूल, निर्माण कार्य और स्टोर बंद हैं। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
ALSO READ: Corona virus : दुनियाभर में जून तक 30 करोड़ से अधिक नौकरियां जाने की आशंका
रोजगार की स्थिति पर जानकारी देने वाली कंपनी एडीपी की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें नौकरियों की कटौती नहीं हुई हो।
 
पिछले महीने होटल क्षेत्र में 86 लाख कर्मचारी बेरोजगार हुए। व्यापार, परिवहन जैसे क्षेत्रों में 34 लाख कर्मचारियों की नौकरी गई। निर्माण कपंनियों ने 25 लाख कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं विनिर्माण कंपनियों ने 17 लाख कर्मचारियों की छंटनी की।
 
निजी उद्योग की यह रिपोर्ट अमेरिकी श्रम विभाग के मासिक आंकड़ों से 2 दिन पहले आई है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस रिपोर्ट में 2.1 करोड़ नौकरियों की कटौती का आंकड़ा आएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान भूकंप से गिरी मस्जिद, कई नमाजियों की मौत

राहुल गांधी बोले, भाजपा सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला

UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

थाईलैंड और म्यांमार के बाद अब अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के 2 झटके

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

अगला लेख