पाकिस्तान में Corona के 5 हजार से अधिक नए मामले, कुल संख्या एक लाख 40 हजार के पार

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (17:28 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 5,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,44,676 हो गए, वहीं देश में 97 और लोगों की मौत के बाद वायरस से मरने वालों की 
संख्या 2,729 हो गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 29,085 लोगों की जांच की गई। देश 
में अभी तक 8,97,650 लोगों की जांच की गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 54,138 रोगी, सिंध में 53,805, खैबर पख्तूनख्वा में 18,013, 
बलूचिस्तान में 8,177, इस्लामाबाद में 8,569, गिलगित बाल्तिस्तान में 1,129 और पाकिस्तान के कब्जे वाले 
कश्मीर में संकमण के 647 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 97 संक्रमित लोगों की जान चली गई , जिससे देश में मरने वालों की 
संख्या 2,729 हो गई। वहीं 53,721 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं।
योजना आयोग के मंत्री असद उमर ने रविवार को आगाह किया था कि जुलाई अंत तक मामले 12 लाख तक 
पहुंच सकते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख