Biodata Maker

10 राज्यों में Corona के 73 प्रतिशत से अधिक मामले, महाराष्ट्र में सर्वाधिक

Webdunia
सोमवार, 3 मई 2021 (16:50 IST)
नई दिल्ली। देशभर में 1 दिन में सामने आए कोरोनावायरस संक्रमण के 3,68,147 मामलों में से 73.78 प्रतिशत मामले बिहार, उत्तरप्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आए हैं जबकि दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 21.19 फीसदी हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: दल जीते पर देश कोरोना के दलदल में जा फंसा
 
मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में 1 दिन में सबसे अधिक 56,647 मामले सामने आए। इसके अलावा कर्नाटक में 37,733 जबकि केरल में 31,959 मामले सामने आए। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और राजस्थान 10 राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य हैं।
 
भारत में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 34,13,642 हो गई है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 17.13 प्रतिशत है। 1 दिन में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 63,998 का इजाफा हुआ है। भारत में फिलहाल जितने उपचाराधीन रोगी हैं, उनमें से 81.46 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में हैं।

ALSO READ: UP: कोरोना कर्फ्यू की अवधि 2 और दिनों के लिए बढ़ी
 
मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट देखी जा रही है, जो फिलहाल 1.10 प्रतिशत है। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 3,417 रोगियों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 669 रोगियों की मौत हुई। दिल्ली में 407 और उत्तरप्रदेश में 288 रोगियों की जान चली गई।

 
भारत में सोमवार तक 29.16 करोड़ कोविड-19 जांच की जा चुकी हैं। देश में 24 घंटे में 3,00,732 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,62,93,003 हो गई है। इनमें से 73.49 प्रतिशत लोग 10 राज्यों में संक्रमण से उबरे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

LIVE: नीतीश कुमार आज लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेगें CM पद की शपथ, कैबिनेट में हो सकते हैं ये चौंकाने वाले नाम

SIR Documents: एसआईआर में कौन से दस्तावेज चाहिए?

अगला लेख