देश में 15-18 आयुवर्ग के 80 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों को कोविडरोधी टीके की पहली खुराक मिली

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2022 (22:35 IST)
नई दिल्ली। देश में 15 से 18 साल के आयुवर्ग के 80 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों को कोविडरोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सुबह 7 बजे तक भारत में कोविडरोधी टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 192.52 करोड़ से अधिक थी।

ALSO READ: जो बाइडेन ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- भारत ने शानदार तरीके से हैंडल किया कोरोना संकट
 
देश में 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च को शुरू किया गया था और अब तक इस आयु वर्ग के 3 करोड़ 30 लाख से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है। भारत ने 3 जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया। अब तक इस आयु वर्ग के 5 करोड़ 92 लाख लाभार्थियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।
 
मांडविया ने ट्वीट किया कि युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 80 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक प्राप्त की है। देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल 2 फरवरी से शुरू हुआ था। बाद में टीकाकरण अभियान का दायरा चरणबद्ध तरीके से बाकी आबादी के लिए बढ़ाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

BPSC Exam Dispute : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, 350 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नोटिस भेजकर CEC राजीव कुमार कर रहे राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने लगाया आरोप

क्या 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे PM मोदी, मौनी अमावस्या पर हादसे के बाद VIP culture पर उठ रहे हैं सवाल

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख, दरोगा सस्पैंड

MP : पन्ना में जेके सीमेंट के कारखाने में स्लैब ढहने से अब तक 4 लोगों की मौत

अगला लेख