Hanuman Chalisa

60% से अधिक छात्रों की स्मार्टफोन तक पहुंच, तीन-चौथाई को परिवार की मदद

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (07:19 IST)
नई दिल्ली। शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर), 2020 में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के चलते स्कूल बंद होने के दौरान तीन-चौथाई बच्चों को पढ़ाई में परिवार के सदस्यों से किसी प्रकार से मदद मिली रही है।
 
बुधवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजीकृत छात्रों में से 60 प्रतिशत से अधिक ऐसे परिवारों से आते हैं, जिनके पास कम से कम एक स्मार्टफोन है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, पंजीकृत बच्चों के बीच बीते 2 साल में यह अनुपात 36.5% से काफी तेजी से बढ़कर 61.8% हो गया है। सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों में पंजीकृत छात्रों के परिवारों में प्रतिशत के मामले में समान वृद्धि हुई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, 'वे राज्य जहां स्मार्टफोन धारक परिवारों वाले बच्चों के अनुपात में 30% से अधिक की वृद्धि हुई है, उनमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं।'
 
यह अध्ययन 26 राज्यों और चार केन्द्रशासित प्रदेशों में किया गया था। इस दौरान 52,227 परिवारों और पांच से 16 साल के आयुवर्ग के 59,251 बच्चों तथा प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्रदान कर रहे 8,963 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और प्राचार्यों से संपर्क किया गया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

अगला लेख