Covid 19 : दिल्ली में Corona से मरने वाले 26 प्रतिशत से अधिक मरीज 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2020 (08:18 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों में से 26 प्रतिशत से अधिक लोग 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के थे। आधिकारिक आंकड़ों से यह पता चला है।
 
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा 176 तक पहुंच गया है जबकि बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 534 नए मामले सामने आए है जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई है। कुल मृतकों में से 92 मरीज 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के थे, जो कुल मृतकों का 52 प्रतिशत से अधिक है।
ALSO READ: Corona virus : दिल्ली में रोहिणी जेल का सहायक अधीक्षक कोविड 19 से संक्रमित
बुधवार को जारी नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उनमें से 47 मरीजों (26.71 प्रतिशत) की उम्र 50-59 के बीच और 37 मरीजों (21.02 प्रतिशत) की उम्र 50 वर्ष से कम थी। 534 नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,088 हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

क्या है Chicken Neck Corridor, भारत- बांग्लादेश विवाद के बीच क्‍या चीन कर सकता है इसके जरिए भारत की घेराबंदी?

श्रीराम जन्मभूमि का मुख्य मंदिर व परकोटे के 6 मंदिर बनकर तैयार

वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री 40 घंटे से अधिक समय से तुर्किये में फंसे

Supreme Court का चुनावी बॉण्ड से प्राप्त धन को जब्त करने के खिलाफ फैसले पर पुनर्विचार से इंकार

अमिताभ कांत बोले, भारत को पश्चिम का प्रौद्योगिकी उपनिवेश नहीं बनना चाहिए

अगला लेख