Hanuman Chalisa

‘सोशल ड‍िस्‍टेंस‍िंग’ के नागपुर पुल‍िस के इस आइडि‍या को लोगों ने क‍िया ‘सलाम’

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (18:50 IST)
पूरे देश में लॉकडाउन है और सोशल ड‍िस्‍टेंसिंग का पालन क‍िया जा रहा है। लोगों को अब भी सोशल ड‍िस्‍टेंस‍िंग फॉलो करना बताया जा रहा है, लेक‍िन नागपुर पुलिस ने इसके ल‍िए जो तरीका अपनाया है, उसकी चर्चा पूरे सोशल मीड‍िया में हो रही है।

दरअसल, नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का एक फोटो शेयर किया है। ऐसा कर उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया।

नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान और दीपि‍का के फोटो के बीच सोशल ड‍िस्‍टेंस‍िंग ल‍िखा है। दरअसल दोनों इस फोटो में दूर-दूर बैठे हैं।

इसके साथ ही फिल्म के पॉपुलर डायलॉग ‘डोन्ट अंडर एस्टीमेट द पावर ऑफ कॉमन मैन’ को भी अलग तरह से पेश क‍िया है। आम लोगों को नागपुर पुलिस का यह आइडिया बेहद पसंद आ रहा है। कई लोगों ने तो फि‍ल्‍मी अंदाज में इसका जवाब द‍िया।

इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा है ‘सॉरी मीनम्मा बस कुछ दिन और की बात है!’

बता दें क‍ि फि‍ल्‍म में दीप‍िका का नाम मीनम्‍मा था।

हजारों लोग नागपुर पुल‍िस के इस आइड‍िया को शेयर कर रहे हैं। सोशल ड‍िस्‍टेंस‍िंग के इस तरीके को कई लोगों ने ट्वीट और री-ट्वीट क‍िया है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 781 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 46 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को जो 33 नए मामले सामने आएं हैं, उसमें से 19 पिंपरी-चिंचवड़, मुंबई, अहमदनगर, सतारा और वसई शाम‍िल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

अगला लेख