ऑक्सीजन कालाबाजारी के आरोपी नवनीत कालरा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 17 मई 2021 (06:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोरोनावायरस महामारी के बीच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कथित तौर पर जमाखोरी करने और उनकी कालाबाजारी करने के आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक उसे एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके तीन रेस्तरां से कुछ दिन पहले 500 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त हुए थे और वह उसके बाद फरार था। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोविड-19 मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण उपकरण माने जाते हैं और संक्रमण की दूसरी लहर में इनकी भारी मांग है।
ALSO READ: DRDO की एंटी-कोविड दवा '2DG' आज होगी लॉन्च, रक्षामंत्री जारी करेंगे पहली खेप
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कालरा को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया था। एक सत्र अदालत द्वारा राहत देने से इंकार किए जाने के बाद 13 मई देर शाम कालरा ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।
ALSO READ: अब 84 दिनों के बाद ही मिलेगा कोविशील्ड की दूसरी डोज का अपॉइंटमेंट, CoWIN पोर्टल में भी हो रहा बदलाव
हाल में पुलिस की छापेमारी में कालरा के तीन रेस्तरां- खाना चाचा, नेगा जू और टाउन हॉल- से 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए गए थे। इस मामले की जांच बाद में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।
 
पुलिस ने दावा किया था कि इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को चीन से आयात किया गया था और 50 से 70 हजार रुपए में बेचा जा रहा था जबकि इनकी वास्तविक कीमत 16 से 22 हजार के बीच थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख