Hanuman Chalisa

Covid-19 : शरीर का तापमान ज्यादा होने पर भी इन छात्रों को NEET देने की अनुमति

Webdunia
रविवार, 13 सितम्बर 2020 (09:31 IST)
भुवनेश्वर। NEET परीक्षा के सुचारू संचालन की व्यवस्था करने के बाद, ओडिशा सरकार ने कहा कि वैसे छात्र, जिनके शरीर का तापमान ज्यादा होगा और उनमें कोविड-19 के लक्षण होंगे, लेकिन कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है, तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

इसका निर्णय यहां एक समीक्षा बैठक में किया गया जिसमें खुर्दा के जिलाधिकारी ने भाग लिया, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और नीट के राज्य नोडल अधिकारी पोली पटनायक शामिल थे।

बैठक के बाद खुर्दा के जिलाधिकारी एस के मोहंती ने कहा कि हां, सामान्य से अधिक तापमान और कोविड-19 के लक्षण वाले उम्मीदवारों को उनके कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने की स्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

सरकार ने रविवार को होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

रविवार को राज्य के सात शहरों में 83 परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुल 37,459 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

नीट की राज्य नोडल अधिकारी पॉली पटनायक ने कहा, ‘राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए निशुल्क परिवहन और आवास सुविधा का इंतजाम किया है।‘

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक ले जाने और लाने के लिए निशुल्क सरकारी बसें उपलब्ध रहेंगी।

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉलों का सख्ती से पालन करते हुए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

अगला लेख