Festival Posters

चीन में कोरोना के नए संक्रमण से हड़कंप, शंघाई समेत कई शहरों में आज से लॉकडाउन

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (09:49 IST)
शंघाई, चीन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की नई लहर से लोग दहशत में हैं। लिहाजा आज से शंघाई सहित देश के कई बड़े शहरों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। कहा जा रहा है कि इस नई लहर से चीन की अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है।

शंघाई के पुडोंग और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं।

यहां के लोगों को घर पर रहने को कहा गया है। घरों में सामान की डिलीवरी के लिए चेकपॉइंट बनाए गए हैं। आवश्यक नहीं माने जाने वाले ऑफिस और सभी व्यवसायों को बंद कर दिया गया है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को सस्पेंड कर दिया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से इजाफे के चलते शंघाई के थीम पार्क को पहले ही बंद कर दिया गया था।

ऐसे बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ: चीन में इस महीने अब तक 56,000 से अधिक कोरोना के केस आए हैं। जिनमें से ज्यादातर मामले उत्तरपूर्वी प्रांत से आए हैं। शनिवार को दर्ज किए गए केवल 47 मामलों के साथ शंघाई में अपेक्षाकृत कम मामले सामने आए।

चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ वू जुनयू ने कहा, ‘चीन ‘जीरो कोविड’ के लक्ष्य का पालन करने की दिशा में काम कर रहा है। ‘जीरो कोविड’ नीति के तहत लॉकडाउन और करीबी संपर्क की जांच समेत बड़े पैमाने पर जांच, संदिग्ध व्यक्ति को घर पर पृथक-वास या सरकारी केंद्र में भेजना शामिल है।

चीन की टीकाकरण दर लगभग 87 प्रतिशत है, ये वृद्ध लोगों में काफी कम है। इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए राष्ट्रीय आंकड़ों से पता चला है कि 60 और उससे अधिक उम्र के 52 मिलियन से अधिक लोगों को अभी तक किसी भी कोविड -19 वैक्सीन का टीका नहीं लगाया गया है।

बूस्टर दरें भी कम हैं, 60-69 के बीच केवल 56.4 प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज़ मिला है, और 70-79 के बीच 48.4 प्रतिशत लोगों ने टीके की खुराक दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

दिल्ली ब्लास्ट में NIA ने की 4 और गिरफ्तारी

नीतीश कुमार ने बनाए 26 मंत्री, जानिए किस तरह साधे जातीय समीकरण?

बिहार में नीतीश सरकार, रमा निषाद से श्रेयसी सिंह तक जानिए कौन हैं कैबिनेट के नए चेहरे?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मुख्‍यमंत्री धामी की नसीहत

अगला लेख