ब्रिटेन में Coronavirus के नए strain के सामने आने के बाद क्या भारत में भी लगेगा Lockdown? सरकार का बड़ा बयान

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (18:40 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका और इटली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन (strain) के आने के बाद दुनियाभर हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर भारत में भी अलर्ट है। भारत ने ब्रिटेन की उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। योरप के कई देशों ने फिर लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाए गए हैं। 
ALSO READ: cbse exam date 2021 : जनवरी-फरवरी में नहीं होगी CBSE परीक्षाएं
प्रेस कॉन्फेंस में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉ​ल ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर बहुत सारे देशों में परेशानी बढ़ रही है। यूरोप में मामलों में बढ़ोतरी हुई है और बहुत सारे देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लगाया है। इस तरह से हम अपने आपको बहुत अच्छी स्थिति में पाते हैं। 
 
इस म्यूटेशन से बीमारी गंभीर नहीं हुई है और इसका मृत्यु दर पर असर नहीं हुआ है। पॉल ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में COVID19 के नए प्रकार में तेजी से फैलने की क्षमता देखी गई है। यह म्यूटेशन बीमारी की गंभीरता को प्रभावित नहीं कर रहा है। न ही इससे होने वाली मौतों के आंकड़ों में कोई नया तथ्य देखने को मिला है। 
 
यूके में वायरस के नए रूप पर पॉल ने कहा कि इस म्यूटेशन से वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति में जाने की ट्रांसमिसिबिलिटी बढ़ गई है, ऐसा भी कहा जाता है कि ट्रांसमिसिबिलिटी 70% बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि करीब 163 दिनों बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से भी कम हो गई है। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और ये हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स की वजह से हो पाया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से कम हो गई है जो 163 दिनों में सबसे कम है और यह कुल संक्रमितों का महज 2.90 प्रतिशत है।
ALSO READ: Covaxin के तीसरे चरण के परीक्षण की तैयारी शुरू, भारत बायोटेक ने भर्ती किए 13,000 स्वयंसेवक
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 का इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 2,92,518 है. इससे पहले 12 जुलाई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम थी। तब यह आंकड़ा 2,92,258 था। भूषण ने कहा कि पिछले 7 हफ्तों में औसतन रोज के नए मामलों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि भारत में रिकवरी रेट 95% से अधिक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

नीति आयोग के मानचित्र में बिहार बना पश्चिम बंगाल, CM ममता बनर्जी ने जताई कड़ी आपत्ति

अगला लेख