Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Big Breaking : पूरे मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू, सरकारी दफ्तर 5 दिन खुलेंगे, छिंदवाड़ा 7 दिन के लिए टोटल लॉक

हमें फॉलो करें Big Breaking : पूरे मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू, सरकारी दफ्तर 5 दिन खुलेंगे, छिंदवाड़ा 7 दिन के लिए टोटल लॉक

विकास सिंह

, बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (19:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट के बाद सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।
ALSO READ: COVID-19 : तेजी से बढ़ हैं Corona के मामले, अब पूरे पंजाब में रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू
इसके साथ कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय आगामी 3 माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से  शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार, रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। 
प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 
प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : तेजी से बढ़ हैं Corona के मामले, अब पूरे पंजाब में रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू