महाराष्‍ट्र में 5 महीने बाद कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, औरंगाबाद में वीकेंड लॉकडाउन

Webdunia
रविवार, 7 मार्च 2021 (23:42 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में करीब 5 महीने बाद एक दिन में 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार  24 घंटे में महाराष्ट्र में 11,141 मामले सामने आए जबकि इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई।
 
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए औरंगाबाद में 11 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को इसका ऐलान किया। शिंदे ने कहा कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए संभाजीनगर (औरंगाबाद) में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। वीकेंड्स पर संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, शादी के हॉल बंद रहेंगे।
 
सरकार की तरफ की तरफ से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि कोविड-19 से जुड़े आचरण में कमी केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है।

संभावित कारक बीमारी का भय नहीं होना, महामारी के प्रति उदासीन होना और हाल में ग्राम पंचायतों के चुनाव, शादी के मौसम, स्कूल खुलने आदि के कारण भीड़ के एकत्रित होने और सार्वजनिक परिवहन में भीड़भाड़ बढ़ना हो सकता है। उसने राज्य को संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने, निगरानी और जांच करने और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख