CM नीतीश कुमार ने Covid-19 की जांच के लिए भेजा अपना सैंपल

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (22:06 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 (Covid-19) की जांच के लिए शनिवार को अपने नमूने भेजे। नीतीश कुमार ने विधानपरिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायणसिंह के साथ एक आधिकारिक कार्यक्रम में मंच साझा किया था, जो कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि नमूना यहां स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) भेजा गया है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों के नमूने भी कोविड-19 जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट रविवार को आने की उम्मीद है।
 
कुमार ने गत 1 जुलाई को नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्यों के शपथग्रहण समारोह में विधानपरिषद के कार्यवाहक सभापति के साथ मंच साझा किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख