Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, मास्क नहीं लगाने पर नहीं मिलेगा सार्वजनिक वाहनों में प्रवेश

Webdunia
बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (07:26 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में कोरोना का कहर अब भी जारी है। सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर गाइडलाइंस जारी की है लेकिन कई लोग इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। इन लोगों को सबक सिखाने के लिए बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने घोषणा की कि जो लोग मास्क नहीं लगायेंगे उन्हें सार्वजनिक परिवहन की बसों टैक्सियों आदि में यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
 
अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम से जुड़े नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उपाय के तौर पर मॉल, कार्यालय और सोसायटी जैसे स्थान ‘मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं’ का स्टिकर चिपकायेंगे।
 
उन्होंने बताया कि बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अध्यक्षता में हुई ई-बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर निकाय के वार्ड कार्यालय टैक्सी और रिक्शा यूनियनों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के प्रबंधन को इन निर्णयों से अवगत करायेंगे।
 
चहल ने निकाय के अधिकारियों से मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपए का जुर्माना कड़ाई से लागू करने का निर्देश भी दिया।
 
बीईएसटी महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार बागड़े ने कहा कि यह निर्णय मेट्रोपोलिटन बस सेवा में सख्ती से लागू किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक SBI! लोगों पर क्या होगा असर?

गुजरात के राजकोट में भीषण गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, इन जिलों में आज बरसेंगे बादल

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाएगी CBI, सरकार ने दी सहमति, समर्थ की जमानत पर फैसला आज

लखनऊ के कांसमंडी किले में नमाज पर बवाल: पासी समाज का दावा- 'यह महाराजा कंस का किला और शिव मंदिर है', CM योगी को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अगला लेख